Uttarakhand News

उत्तराखंड CM पद त्याग कर भी तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर गए तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड CM पद त्याग कर भी तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर गए तीरथ सिंह रावत
Ad

देहरादून: मार्च में ही प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री बनाए गए तीरथ सिंह रावत का कार्यकाल अधूरेपन में ही खत्म हो रहा है। विधानसभा चुनाव होने में अभी वक्त है मगर संवैधानिक संकटों के चलते तीरथ सिंह रावत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस छोटे से कार्यकाल में तीरथ सिंह रावत ने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रिकॉर्ड (चाहे/अनचाहे)

1. तीरथ सिंह रावत ऐसे पहले सीएम बन गए जो मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा के सदस्य नहीं रहे।

2. प्रदेश में अबतक रहे मुख्यमंत्रियों के रूप में तीरथ सिंह रावत का कार्यकाल सबसे छोटा (115 दिन) रहा।

3. तीरथ सिंह रावत राज्य के ऐसे मुख्यमंत्री भी रहे, जिनके कार्यकाल में एक भी विधानसभा सत्र नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:11वें सीएम की रेस में ये 4 नाम सबसे आगे,बाकि तो भाजपा चौंकाने के लिए विख्यात है

यह भी पढ़ें: सीएम पद से इस्तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत ने सल्ट उपचुनाव का किया जिक्र

आपको याद होगा कि मार्च में ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बदले गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया था। तीरथ ने 10 मार्च को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली और दो जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया।

इस हिसाब से उनका कार्यकाल महज 114 दिन का रहा। इससे पहले राज्य गठन के बाद बनी अंतरिम सरकार में दूसरे मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकाल करीब चार माह रहा था। हालांकि आपको बता देें कि वह पहले विधानसभा चुनाव के दौरान काफी दिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

यह भी पढ़ें: फिलहाल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत NOTOUT, प्रेस वर्ता में इस्तीफा नहीं,गिनाई उपलब्धियां

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का अगला सीएम कौन…केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर्यवेक्षक बनाए गए

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे देहरादून, कर सकते हैं राज्यपाल से मुलाकात

ADVERTISEMENTS Ad
To Top