Chamoli News

चमोली आपदा: उत्तराखंड पुलिस की अपील, अफवाह ना फैलाएं और डरें नहीं, हम साथ हैं

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश का पुलिस महकमा पूरी तैयारी में लग गया है। चमोली में आई आपदा ने समस्त जगहों पर डर का संचार कर दिया है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि डरें नहीं। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि टीमें राहट बचाव कार्य में जुट गई हैं। उत्तराखंड पुलिस के बाद नैनीताल पुलिस ने भी औपचारिक तौर पर कहा है कि भ्रम की स्थिति पैदा ना करें और सुरछित जगहों पर जाने की कोशिश करें।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मच गई है। रेणी गांव के पास ग्लेशियर टूटा है। कई हाइड्रो प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है। सैंकड़ों की संख्या में लोगों के बहने की खबरें हैं। माहौल कापी भयावह हो चला है। लोग डर रहे हैं, रो रहे हैं। पुलिस, एनडीआरएफ और आइडीबीपी की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि बेचैन ना हों, पुलिस की टीमें मदद में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि राहत बचाव कार्यों को किया जा रहा है। इसके अलावा अशोक कुमार ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि टीमों की हरसंभव मदद की जाए।

इधर उत्तराखंड पुलिस ने भी डीजीपी के सुर में सुर मिलाए और लोगों से अपील की कि टीमें धीरे धीरे मदद के लिए पहुंच रही हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि केदारनाथ आपदा की पुरानी वीडियो से अफवाह ना फैलाई जाए। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर आपदा में फंसे लोग, या आपदा से दुड़ी जानकारी देने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

यह हैं हेल्पलाइन नंबर – 1090, 1070, 9557444486

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top