Dehradun News

उत्तराखंड की स्नेह राणा ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी,पापा के लिए लिखा भावुक पोस्ट

उत्तराखंड की स्नेह राणा ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी,पापा के लिए लिखा भावुक पोस्ट
Ad

देहरादून: क्रिकेट सिर्फ बेटों का ही खेल नहीं है। ये बात पिछले कुछ समय में खासतौर पर समझ आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही देश की बेटियां लोगों को मैदानों की ओर खींचने में कामयाब हुई हैं। उत्तराखंड से भी इंडियन क्रिकेट के लिए लड़कियां बेहतरीन खेल दिखा रही हैं। इस बार इंग्लैंड दौरे के लिए यहां से एकता बिष्ट और स्नेह राणा को टीम में जगह मिली है। बता दें कि स्नेह राणा की टीम में पांच साल के बाद वापसी हुई है। इस मौके पर उन्होंने अपने पिता के लिए भावुक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

बहरहाल एकता बिष्ट की कहानी से आप फिर भी वाकिफ हैं लेकिन देहरादून की स्नेह राणा की कहानी भी संघर्षों के बीच से हो कर निकली है। 18 फरवरी 1994 को स्नेह राणा का जन्म देहरादून में हुआ। बहरहाल इस कहानी में टीम इंडिया से जुड़ने से पहले का संघर्ष तो है ही लेकिन उससे भी बड़ा संघर्ष रहा 5 साल तक इंडियन जर्सी से दूर रहना।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम में रंग लाया पर्यटन मंत्री का प्रयास, मौनी बाबा एवं बाबा धर्मबीर भारती ने अनशन तोड़ा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से जल्द शुरू हो सकता है अंतरराज्जीय बसों का संचालन,UP पर टिकी हैं सबकी नजरें

स्नेह राणा एक राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर और दाएं हाथ की उपयोगी बल्लेबाज मानी जाती हैं। स्नेह ने अपने वन डे करियर की शुरुआत 19 जनवरी 2014 और टी-20 करियर की शुरुआत 26 जनवरी 2014 को श्रीलंका के खिलाफ की। इसके बाद उन्होंने 2016 फरवरी तक भारत की तरफ से सात वन डे मुकाबले खेले और पांच टी 20 मैच खेले।

स्नेह ने सात फरवरी 2016 को अपना आखिरी वनडे और 24 फरवरी 2016 को टी-20 मुकाबला खेला था। इसके बाद तो स्नेह ऐसे दूर हुई कि पांच साल का समय बीत गया लेकिन वापसी नहीं हुई। आपको बता दें कि सात वन डे मुकाबलों में स्नेह ने सात विकेट चटकाने के अलावा 21 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर तीन विकेट है। वहीं, पांच टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 27 रन बनाए और एक विकेट लिया। खुशी की बात यह है कि अब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद स्नेह राणा को इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट, वन डे और टी 20 टीम में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें: फैसला हो गया है, इस साल नहीं होंगी उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने दफ्तर में की खुदकुशी,सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

यह मौका स्नेह के लिए बहुत भावुक दो वजह से है। एक इसलिए कि पांच सालों की मेहनत रंग लाई। दूसरा इसलिए कि हाल ही में उनके पिता का निधन हुआ था। टीम में शामिल होने पर स्नेह ने इंस्टाग्राम पर पिता के नाम भावुक पोस्ट लिखा है। जिसमें वे लिखती हैं कि ‘आप आज यहां होते तो बहुत खुश होते, आप अपना आशीर्वाद बनाए रखना। मुझे पता है आप यहीं कहीं हो और मैं आपको बहुत याद करती हूं। आपसे बहुत प्यार है।”

इस पोस्ट में उन्होंने अपनी फैमिली को भी शुक्रिया कहा है। लिहाजा पांच साल के लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी करना अपने आप में संघर्ष की कई सारी कहानियां बयान करता हैं। उत्तराखंड को स्नेह से उम्मीद है कि वह भी प्रदेश का नाम रौशन करेगी और एकता बिष्ट की तरह ही टीम में नियमति खिलाड़ी बन कर देश को ऊंचाइयां दिखाएगी।

यह भी पढ़ें: कुमाऊं: 56 लाख की लागत से तैयार होगी शूटिंग रेंज,खिलाड़ियों के अभ्यास में नहीं आएंगी अड़चनें

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में DRDO द्वारा निर्मित कोविड अस्पताल का हुआ उद्घाटन,सुविधाओं पर डालें नजर

ADVERTISEMENTS Ad
To Top