Viral

इंटरनेट पर छाया उत्तराखंड का युवक, 5600 सिक्के जमा कर खरीदी स्कूटी

Ad

रुद्रपुर: इंटरनेट पर व्यक्ति एक ही रात में अज्ञात से हीरो बन सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ मामले चौंकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। अब धनतेरस के मौके पर स्कूटी खरीदने शोरूम गया युवक इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि वह स्कूटी खरीदने के लिए दस-दस के सिक्के लेकर शोरूम गया था। मामला ज्यादा दूर नहीं बल्कि पड़ोस के जनपद उधमसिंह नगर का ही है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरेक व्यक्ति अपनी कमाई को बचाकर मनपसंद चीज खरीदने के लिए महीनों और सालों तक इंतजार करता है। धनतेरस पर कई लोग अपनी कमाई से वाहन, आदि खरीदते हैं। इस बार रुद्रपुर के एक युवक ने स्कूटी खरीदने का मन बनाया। उसने काफी समय से दस-दस के सिक्के जमा किए थे। ऐसे में वह 56000 रुपए के सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा को सब चौंक गए।

शिव नगर निवासी आकाश गुम्बर ने खुद बताया कि वह धनतेरस पर्व पर एक स्कूटी खरीदना चाहते थे और इस दिन का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में वह दस-दस रुपए के 5600 सिक्के लेकर शोरूम पहुंचे तो सब उनके थैले की तरफ देखने लगे। किसी को भरोसा नहीं हुआ कि कोई सिक्के लेकर स्कूटी लेने आया है।

संजय टीवीएस के विनोद गक्खड़ ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि युवक 56 हजार रुपये के सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा था। कर्मचारियों ने पहले रुपए गिनेऔर फिर स्कूटी फाइनेंस कर दी। बता दें कि युवक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले में शोरूम के कर्मचारियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्हें सिक्के गिनने में करीब एक घंटे का समय लगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top