Uttarakhand News

अल्मोड़ा चौखुटिया की गीता ने जीता फेस ऑफ यूपी का खिताब, आप भी बधाई दें

Ad

अल्मोड़ा चौखुटिया की गीता ने जीता फेस ऑफ यूपी का खिताब, आप भी बधाई दें

हल्द्वानी: शायद ही कोई क्षेत्र हो जहां पर उत्तराखंड के युवाओं ने अपनी पहचान नहीं बनाई हो। शिक्षा, खेल और मॉडलिंग हर जगह पहाड़ बच्चे अपने साथ अपने पहाड़ को भी देशभर में पहचान दे रहे हैं। वह बता रहें हैं कि हमारे यहां भले ही संसाधनों की कमी हो लेकिन जज्बें की कमी बिल्कुल नहीं है। कुछ युवा ऐसे भी हैं जिन्होंने कामयाबी के रास्त पर चलने के लिए पहाड़ से दूरी जरूर बनाई लेकिन उनका लगाव आज भी अपने घर के साथ है और अपनी हर कामयाबी को वह उससे जरूर जोड़ते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

चौखुटिया निवासी गीता सैनी के बारे में हर कोई बात कर रहे हैं। पिछले कुछ दिन से यह नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गीता सानी ने मोनाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कंपटीशन में फेस ऑफ यूपी का खिताब जीता। लॉकडाउन के चलते प्रतियोगिता डिजिटल माध्यम से पूरी हुई। इसमें विभिन्न प्रदेशों के 128 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता चार राउंड में पूरी हुई। प्रथम राउंड में प्रतिभागियों का परिचय हुआ। दूसरे राउंड में प्रतिभागियों से कैटवॉक किया। तीसरे राउंड में प्रतिभागियों ने अपना टैलेंट दिया। अंतिम राउंड में प्रतिभागियों से जूरी पैनल द्वारा प्रश्न-उत्तर का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का फिनाले फेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट करके परिणाम घोषित किया गया। विजेता गीता सैनी मूलरूप से चौखुटिया की रहनी वाली है। वर्तमान में वह गाजियाबाद में रहती है। पेशे से वह नर्स है। उनके पिता गणेश सिंह सैनी सीआईएसएफ में कार्यरत है जबकि माता अंबुली देवी गृहणी है। गीता के बाद उनके गांव चौखुटियां तक खुशी का माहौल है। गीता ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई गांव से की है। इसके बाद नर्सिंग का कोर्स करने शहर आयी और फिर उन्होंने कुछ वक्त रूचि को भी दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top