Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 17 मामले सामने आए

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस का आंकड़ा फिर बढ़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें 12 उत्तरकाशी चार रुद्रप्रयाग और एक हरिद्वार का है। ये सभी दिल्ली और हरियाणा से उत्तराखंड लौटे हैं। शुक्रवार को  चार डॉक्टर और 24 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर ने सभी को परेशान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के फिजिशिएन भी शामिल हैं। 11 कर्मचारी टिहरी जिले की सीएचसी हिंडोलाखाल के हैं। हालांकि दून के सीएमओ बीसी रमोला का कहना है कि दून में इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों का संक्रमित होना संशय पैदा कर रहा है। इसे देखते हुए जांच दोबारा होगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब 2177 केस आ गए हैं। विभाग की ओर से शुक्रवार रात मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था। वहीं शनिवार को सामने आ रहे मामलों की पुष्टि दोपहर के बुलेटिन में हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: कोविड-19 के चलते बसों का किराया डबल, ये है नए किराए की लिस्ट

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में शर्तों के साथ खुलेंगे आधार सेवा केंद्र , डीएम सविन बंसल ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ेंः नैनीताल में युवक ने बीच बाजार किया शादी का इजहार,लड़की ने किया इनकार

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में गलत जानकारी देकर कार्ड बनाने वालों को नहीं मिलेगा राशन, होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top