Uttarakhand News

उत्तराखंड़ में बढ़ा कोरोना वायरस, इन इलाकों में लगाया गया लॉकडाउन

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। रविवार को कोरोना वायरस के 366 केस सामने आए थे। वहीं सोमवार को कोरोना वायरस के 109 केस सामने आए हैं। इसके अलावा 40 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी। अल्मोड़ा में 01, बागेश्वर 00, चमोली 00, चम्पावत 00, देहरादून 57, हरिद्वार 40, नैनीताल 06, पौड़ी 01, पिथौरागढ़ 01, रुद्रप्रयाग 00, टिहरी 00, उधमसिंहनगर 00 और उत्तरकाशी में 03 मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में आज 02 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ कोरोना वायरस की संख्या 99990 हो गई है जबकि 95065 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा 1490 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं और 1711 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 1724 है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस के मामले देहरादून में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। जिला प्रशासन ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मकान नंबर-144 नेहरु काॅलोनी और ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में ग्राम गुमानीवाला की गली नम्बर-8 को कन्टेमेंट जोन घोषित कर इन क्षेत्रों में पूर्णतः लाॅकडाउन लगा दिया हैं इस क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। इन क्षेत्रों में स्थित सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय और बैंक इत्यादि पूर्णतः बंद रहेंगे। इन क्षेत्रों में स्थित सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय और बैंक इत्यादि पूर्णतः बंद रहेंगे। कुछ दिन पहले मसूरी के बार्लोगंज को भी कन्टेमेंट जोन घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें: होली:हल्द्वानी में हुड़दंगियों की खैर नहीं,इन स्थानों पर हुई पुलिस की तैनाती

यह भी पढ़ें: अपील: हल्द्वानीवासियों होली पर जेबकतरों से सावधान, मिनटों में हो सकती है आपकी जेब साफ

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी पहनने का देखा था सपना, परीक्षा देने जाते वक्त सड़क हादसे में गई जान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना अलर्ट,दिल्ली समेत 5 राज्यों से आने वालों की बॉर्डर पर सैंपलिंग शुरू

यह भी पढ़ें: लूट का खुलासा करने के लिए नैनीताल पुलिस ने खंगाड़े 160 CCTV, तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top