Uttarakhand News

शर्मनाक, उत्तराखण्ड घूमने आए पर्यटकों के कमरे में मिला हिडन कैमरा

Ad

हल्द्वानी: गर्मी के सीजन में देश व दुनियाभर के सैलानी उत्तराखण्ड का रुख करते हैं। देवभूमि के हिल स्टेशन गर्मियों में हाउस फुल रहते हैं। वहीं देवभूमि में लोगों का व्यवहार और उसकी खूबसूरती सैलानियों को बार-बार उत्तराखण्ड आने का न्योता देती है। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने सभी को चौकाया है और राज्य की पहचान को धूमिल भी किया है। टिहरी जो पूरी दुनिया में झील और बांध के लिए फेमस है, वहां के एक होटल में हिडन कैमरा मिलने से सनसनी मच गई है।
हिडन कैमरा दिल्ली से आए पर्यटकों के कमरे में मिला। यह कैमरा पंखे में लगा हुआ था। इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की और रात को होटल में छापा मारा गया। पुलिस इस मामले को गंभीरता ले रही है और होटल मालिक से पूछताछ जारी है।
खबर के अनुसार दिल्ली से आए पर्यटकों( दो युवक और तीन युवतियों) ने सोमवार रात 10 बजे अपने कमरे की चेंकिंग की। इस दौरान उन्हें पंखे के अंदर फिट किया हुआ कैमरा मिला।  उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने पंखा, कैमरा समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली है। होटल मालिक से इस बाबत पूछताछ की जा रही है।  उत्तराखण्ड पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा के लिए होटल के रूम में हिडन कैमरा के विषय में गाइन लाइन देते रहती है।

होटल में रुकते वक्त इन बातों का रखे ख्याल

जब रूम में जाए तो सभी लाइट्स बंद करे, पूरे रूम की ठीक से जांच-परख कर लें कि कहीं कोई रेड लाइट या फिर कोई ग्रीन लाइट तो नहीं जल रही है। रूम में इस बात का ध्यान रखें कि कहीं रूम के दरवाजे के हुक या हैंडल, पंखे को चैक करें, इस जगह पर कैमरा रखा जा सकता है।  कमरे में किसी भी प्रकार की आवाज सुनाई देने पर सतर्क रहे,क्योंकि हिडन कैमरा में कुछ मोशन सेंसिटिव होते हैं जो खुद ब खुद ऑन हो जाते है।रूम में जाएं तो सबसे पहले सामने लगे शीशे और ऊपर की ओर दिए गए कोनों को ठीक से चेक कर लें।
आपका स्मार्टफोन भी हिडन कैमरा का पता लगाने में हेल्प कर सकता है। इसमें बॉडीगार्ड नामक एप को डाउनलोड करें और जैसे ही इसे ऑन करके आप अपने स्मार्टफोन को रूम में घुमाएं। अगर रेड कलर का निशान ब्लिंक दिखने लगें तो समझ लें कि रूम में कैमरा छिपा है।रूम के शीशे में कोई कैमरा छिपा तो नहीं इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले शीशे में एक ऊंगली रखें। अगर शीशे में रखी ऊंगली और शीशे में दिख रही उंगली के बीच में अंतर या गैप रहता है तो समझ लें कि शीशा ओरिजनल है और अगर आपकी ऊंगली जुड़ी रहती है तो वहां कैमरा है जोकि सब रिकॉर्ड कर रहा है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top