Uttarakhand News

बड़े पर्दे पर आएगी कुमाऊंनी फिल्म, टीजर देखकर रोंगते खड़े हो जाएंगे- VIDEO

Ad

हल्द्वानी: पिछले कुछ सालों में सिनेमा पर उत्तराखंड ने अपनी छाप छोड़ी है। पहाड़ी गाना हो या फिर वेब सीरीज या फिर कोई युवा जो मुंबई जाकर काम कर रहा हो…. फिल्म के साथ उत्तराखंड का कनेक्शन मजबूत हुआ है। अब तो राज्य की खूबसूरती के दिवाने होकर फिल्ममेकर भी यहां का रुख करने लगे हैं। संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य की भाषा में फिल्मों का निर्माण हो रहा है। राज्य में पलायन सबसे बड़ी समस्या है।

इस विषय पर बात करते ही राज्य का हर व्यक्ति भावुक जरूर होता है। अप्रैल में पलायन पर आधारित एक फिचर फिल्म पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म का नाम ‘माटी पहचान’ है और यह Fortune Talkies Motion Pictures द्वारा द्वारा बनाई जा रही है। इस फिल्म में राज्य की बोली भाषा के साथ ही बॉलीवुड तड़का भी मिलेगा।  इसका आधिकारिक टीजर जारी किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

अजय बेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता फराज शेर हैं। माटी पहचान फिल्म की कहानी मन मोहन चौधरी ने लिखी है। फिल्म में लीड रोल के रूप अंकिता परिहार और करन गोस्वामी  हैं। इसके अलावा फिल्म से चन्द्रा बिष्ट, वान्या जोशी, रेखा पटनी, पद्मेन्द्र रावत, आकाश नेगी, प्रकाश जोशी  भी फिल्म टीम में शामिल हैं। फिल्म के टीजर को देखर लगता है कि ये केवल पलायन पर ही नहीं बल्कि स्वरोजगार व नए आडियाज पर भी बात कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top