Uttarakhand News

उत्तराखंडः PUBG खेलने में मस्त थे युवा, पुलिस ने लगाई जमकर क्लास

Ad

देहरादूनः ऑनलाइन गेम PUBG इस समय पूरी दुनिया में पाप्यूलर हो चुका है। उत्तराखंड में भी लगभग सभी युवा इस गेम के एडिक्टिव हो गए हैं। इस गेम का एडिक्सन लगभग सभी लोगों को हो गया है। कुछ ही समय में PUBG ने बड़ों से लेकर बच्चों तक अपनी एक खास जग़ह बना ली है। गेम का एडिक्सन इस कदर बढ़ चुका है कि आए दिन हैरान करने वाले मामले सामने आ रहें है। गेम से होने वाले नुकसाने से बचने के लिए पुलिस आए दिन अभियान चला रही है। मुनिकीरेती पुलिस ने संदिग्ध घूम रहे और पबजी मोबाइल गेम में व्यस्त युवाओं की जमकर क्लास लगाई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मंगलवार को 14 बीघा और ढालवाला के ऐसे युवाओं को पुलिस ने पकड़ा जो गेम की धून में इस कदर खोये थे कि उन्हें किसी बात की कोई टेंशन ही नही थी। पुलिस ने मौके पर ही उनकी खूब क्लास लगाई। साथ ही कई युवाओं से मौके पर कसरत करवा डाली। इस दौरान सभी को आधा घंटा फिजिकल फिटनेस एक्सरसाइज करवाई गई। थाना प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि ऐसे सभी युवाओं को पढ़ाई पर ध्यान देने और अनावश्यक रूप से सड़कों पर न घूमने की हिदायत दी गई है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी का कहना है क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों की ओर से लगातार संदिग्ध युवाओं के घूमने की सूचना मिल रही थी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सड़क के किनारे ही पबजी आदि मोबाइल गेम में युवाओं के व्यस्त रहने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायत के अनुसार मोबाइल गेम खेलने के दौरान उनके बच्चे उनकी बात ही नहीं सुनते हैं। PUBG गेम के मायजाल में युवा पीड़़ी इस कदर फंस चुकी है की उनका पढाई से मन उठते जा रहा है। इस गेम के चलते युवा अन्य खेलों को भी भूलते जा रहे है। जिससे उनकी फिटनेस पर भी गहरा असर पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top