Uttarakhand News

उत्तराखण्ड के जन्मदिन पर सीएम ने शहीदों को किया याद , पीएम ने बोली ये बड़ी बात

Ad

देहरादून:दिवाली के बाद राज्य अपना स्थापना दिवस मन रहा है।उत्तराखंड के 18वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

मेरी कामना है कि यह राज्य, आने वाले वर्षों में निरंतर समृद्ध और विकसित होता रहे।’ देवभूमि के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, ‘प्रकृति, प्रगति और समृद्ध संस्कृति की अनमोल संगम-स्थली यह प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करे।’

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की स्थापना के 18 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को जनता को शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग प्रदेश और देश के समग्र विकास और समृद्धि हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। राज्य दिवस की पूर्व संध्या पर यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री रावत ने शहीद आंदोलनकारियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

सीएम रावत ने कहा, ‘उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने पर मैं सबसे पहले उन सभी ज्ञात-अज्ञात महान राज्य आंदोलनकारियों को प्रणाम करता हूं, जिनके बलिदान और साहस के बिना उत्तराखंड राज्य के सपने को साकार करना संभव नहीं था।’ इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के इन 18 वर्षों में उत्तराखण्ड ने बहुत सी मंजिलें तय की हैं परन्तु अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान वर्ष 2000 में 27वें राज्य का दर्जा दिया गया था, पहले यह उत्तर प्रदेश का हिस्सा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top