Uttarakhand News

आखिर कब समझेंगे,उत्तराखंड में कोरोना जांच कराने आए युवक ने जमकर किया हंगामा

Ad

आखिर कब समझेंगे,उत्तराखंड में कोरोना जांच कराने आए युवक ने जमकर किया हंगामा

रुड़कीः रुड़की के सिविल अस्पताल में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक कोरोना की जांच कराने अस्पताल पहुंचा था। और उसने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह युवक को शांत कराया। इसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू हो पाई। ये है पूरा मामला……पढ़िए

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सिविल अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए ओपीडी बनाई गई है। यहां कोरोना की जांच के लिए बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सोमवार को भी बाहर से आए कई लोग जांच के लिए पहुंचे थे। ओपीडी के बाहर लंबी लाइन लगी थी। कुछ लोग 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर फिटनेस सर्टिफिकेट लेने आए थे। डॉक्टर एक-एक कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। इसी बीच लाइन में लगे एक युवक ने क्रम से लोगों को नहीं बुलाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

युवक का कहना था कि जो लोग सुबह से लाइन में खड़े हैं, उन्हें बुलाया नहीं जा रहा है।और जो लोग बाद में आए हैं वो लोग पहले जांच करवा रहे हैं। युवक के जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिसकर्मी और अस्पताल कर्मचारियों ने किसी तरह युवक को शांत कराया। सीएमएस डॉ. संजय कंसल का कहना है कि सीनियर सीटिजन को कोई परेशानी न हो। इस वजह से उनकी जांच पहले की जा रही है। लेकिन युवक का कहना था कि लाइन में लगे हुए लोगों के बजाय देर से आए लोगों की जांच उनसे पहले हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top