Sports News

कमाल की गेंदबाजी,इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में छाया कुमाऊं का मयंक मिश्रा

Ad

हल्द्वानी: देश में कोरोना वायरस के चलते खेल गतिविधियां बंद हैं। क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये सामने आई है कि आईपीएल-14 के बचे हुए मुकाबलों का आयोजन यूएई में होगा। हालांकि अन्य देशों में कोरोना वायरस का संकट भारत जैसा नहीं हैं और वहां पर नियमों के साथ गतिविधियां चल रही हैं। इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट चल रही है। डिविजन-1 लीग में उत्तराखंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर मयंक मिश्रा भी हिस्सा ले रहे हैं। मयंक  Philadelphia Cricket Club टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने ब्लेडोन क्रिकेट क्लब के खिलाफ पांच विकेट झटके हैं। मयंक ने एक बार फिर साबित किया है कि उन्हें उत्तराखंड क्रिकेट का सबसे कामयाब गेंदबाज माना जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को खेले गए मुकाबले में  Philadelphia Cricket Club ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लेडोन क्रिकेट क्लब केवल 135 रनों पर ऑल आउट हो गई। मयंक मिश्रा ने 14.5 ओवर में 6 मेडन फेंके और 20 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। मयंक के लिए काउंटी दौरा अब तक शानदार रहा है। उन्होंने इससे पहले दो वनडे मुकाबलों में 4 विकेट और एक टी-20 मैच में तीन विकेट हासिल किए हैं।

बता दें कि रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा साल 2018 से राज्य की क्रिकेट टीम का अभिन्न हिस्सा है। वह उत्तराखंड के लिए टी-20 में हैट्रिक जमाने वाले पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा साल 2019 रणजी ट्रॉफ्री में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। मयंक मिश्रा के करियर पर नजर डाले तो वह अब तक उत्तराखंड के लिए 35 घरेलू मुकाबले खेल चुके हैं और उनके नाम 68 विकेट दर्ज है। वहीं उनके बल्ले से दो फीफ्टी भी निकली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top