Nainital-Haldwani News

नैनीताल में मास्क नहीं पहनने पर टोका तो एसआई से भिड़ गई महिला पर्यटक

Nainital: Women tourist didn't wear mask and then started clash with SI

नैनीताल: गर्मियों के सीजन को देखते हुए पर्यटकों ने पर्यटन नगरी का रुख करना शुरू कर दिया है। इधर पर्यटकों से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला पर्यटक एसआई से इसलिए भिड़ गई क्योंकि महिला को मास्क पहनने की हिदायत दे दी गई। बाद में महिला का चालान किया गया।

दरअसल शुक्रवार शाम से नैनीताल आने वाले पर्यटकों का सिलसिला रविवार शाम तक चला। इस दौरान शहर के बॉर्डर पर और अंदर भी पुलिस काफी सतर्क नज़र आई। इसी दौरान तल्लीताल पुलिस दोपहर को चेकिंग कर रही थी। तभी एक महिला पर्यटक बिना मास्क के दिखी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दुकान खुले रखने का समय बढ़ सकता है,पर्यटकों को लेकर सख्ती हो सकती है

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा का इंग्लैंड में जलवा,चार विकेट झटके,टीम को दिलाई बड़ी जीत

इस पर चेकिंग कर रही पुलिस ने महिला को रोककर टोका तो महिला भिड़ गई। चालानी कार्रवाई की बात पर महिला एसआइ राजकुमारी सिंघानिया के साथ मारपीट तक पर उतारू हो गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उसे थाने ले जाया गया।

एसओ विज मेहता के अनुसार लखनऊ निवासी आकांक्षा चौबे का चालान किया गया है। सीओ विजय थापा ने बिना मास्क आवाजाही कर रहे युवकों का चालान करना चाहा तो कई तो सीओ से ही भिड़ गए। बाद में लखनऊ निवासी सकलेन और जायद खान का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की ATP संस्था,सफाई के लिए शुरू की मुहिम,युवाओं ने सेल्फी लेकर उठाया 150 किलो कूड़ा

यह भी पढ़ें: टिहरी गढ़वाल घूमने पहुंचे तीन पर्यटक गंगा में डूबे, दो सगे भाइयों के शव बरामद

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बिरला स्कूल के बच्चों ने टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले चैंपियन खिलाड़ियों से की बात

यह भी पढ़ें: नैनीताल नारायण नगर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने रोकी डीएम गर्ब्याल की गाड़ी

To Top