Auto Tech

उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग ने लांच किया मोबाइल ऐप

Ad

लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग ने एक मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस ऐप के जरिए मतदाताओं को अब स्मार्टफोन से हर तरह की जानकारी मिलेगी। इस ऐप में मतदाता से जुड़ी हुई सारी जानकारी मौजूद होगी। अब उत्तर प्रदेश के लोग जब चाहे तब स्मार्टफोन की मदद से  निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची की जानकारी ले सकते। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल गर्ग ने आज मीडिया के सामने मोबाइल ऐप को लांच किया। स्मार्टफोन आज के युग में लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बनकर सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

किस बूथ पर कितने लोगों के नाम कटे, जुड़े या बदले गए है ये ऐप लोगों ये जानकारी भी देगी। अनिल गर्ग ने बताया कि यह ऐप आम मतदाता, राजनीतिक दल और प्रशासनिक अमले के लिए मददगार साबित होगा। इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर जाना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top