Auto Tech

एक अप्रैल से एयरटेल के ग्राहकों को मिलेगी बड़ी सौगात

Ad

नई दिल्ली- देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जियो से निपटने के लिए बड़ा फैसला लिया है. इसी के तहत एयरटेल ने पूरे देश में रोमिंग फ्री सेवा देने का ऐलान किया है।देश भर में रोमिंग फ्री करने के साथ साथ अब इंटरनेशनल रोमिंग को भी भारत में खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा रोमिंग में वापस कॉल के लिए अब आपको ज्यादा कीमत नहीं चुकानी होगी। रिलायंस जियो से निपटने के लिए एयरटेल के प्रबंधकों ने ये बड़ा फैसला लिया है जिसके बाद तय है अन्य कंपनिया इससे निपटने के लिए नए प्लान या टैरिफ मार्केट में उतार सकते है।हालांकि रोमिंग फ्री के लिए एयरटेल उपभोक्ताओं को एक महीने का इंतज़ार करना पड़ेगा। नए वित्तीय वर्ष यानि एक अप्रैल 2017 से एयरटेल के ग्राहक मुफ्त रोमिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top