Uttarakhand News

नवरात्र: न्याय देवता गोल्ज्यू की शरण में पहुंचे श्रद्धालू

Ad

भवाली:नीरज जोशी: नवरात्रों में आजकल भक्ति की धूम है। जहाँ माता के मंदिरों में माँ के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के नाम से गोल्ज्यू मंदिर में श्रद्धालू बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। बता दे कि गोल्ज्यू का यह मंदिर देश के अलावा विदेशों में भी प्रसिद्ध है। अष्ठमी व नवमी को हमेशा भक्त यहाँ पर पहुंचते हैं। इसी क्रम में नैनीताल के भवाली  घोड़ाखाल  स्थित गोल्ज्यू मंदिर में भक्तों का ताँता लगा है।

https://www.youtube.com/watch?v=FRrGF1g7C58

ADVERTISEMENTS Ad
न्याय के देवता के नाम से प्रसिद्ध पूरे उत्तराखंड में इस मंदिर में भक्त अपनी अर्जी लगाकर भी न्याय मांगते है। तथा मन्नत पूरी होने पर मंदिर में घंटी चढ़ाई जाती है। मंदिर के पुजारी का कहना है  नवरात्रों में भक्तों की भीड़ है। मंदिर में भक्तों की पूजा अर्चना करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि घोड़ाखाल सैनिक स्कूल पूरे देश में अपने नाम से ही जाना जाता है। इसलिए देश विदेश से भी भक्त गोल्ज्यू के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। न्याय के देवता है और अपने भक्तों को किसी भी पल अकेला नही छोड़ते और सबकी फरियादें पूरी करते हैं।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top