National News

ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार के राज्यपाल होंगे एनडीए की ओर से राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार

Ad

नई दिल्ली: उम्मीदवारों को लेकर भाजपा हर वक्त चौकाने वाले फैसले लेती है। राष्ट्रपति पद के लिए अपने खेमे से एनडीए ने जिस नाम को सामने लाई है उसने एक बार फिर हर किसी को चौकाया है। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने जानकारी देते हुए साफ किया कि बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद एनडीए की ओर से राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित शाह ने कहा कि बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। रामनाथ कोविंद जी पिछड़ों और गरीबों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं। हमने सभी पार्टियों से बात करने के बाद कोविंद जी के नाम पर निर्णय लिया है और सभी को सूचित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: इस दवा का इस्तेमाल आपके बालों को गिरने से बचाएगा

बता दे कि रामनाथ कोविंद पेशे से वकील हैं और वह दो बार राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। रामनाथ कोविंद कानपुर देहात के रहने वाले हैं और भाजपा का दलित चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए किसी नाम पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।इस घोषण से पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने उम्मीदवार के नाम पर फैसला करने के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़े: kRK का Twinkle Khanna पर विवादित बयान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top