National News

भाजपा में शामिल हो सकती है कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी

Ad

लखनऊ। राजनीति में कोई किसी का नही होता है। ऐसा हम नही लगातार टिकट ना मिलने को लेकर अपनी पार्टी छोड़ विरोधियों का दामन थाम रहे है। उत्तराखण्ड और उत्तरप्रदेश से तो इस प्रकार की खबरे रोज ही आ रही है। लगातार हार का मुंह देख रही कांग्रेस उत्तर प्रदेश  विधानसभा 2017 चुनाव की तैयारी कर रही है लेकिन मीडिया में आ रही खबर कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है। कांग्रेस की कद्दावर नेता रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।स बात की अटकलें सोशल मीडिया पर तेज हो गई हैं।  इस खबर पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने इसे महज एक अफवाह बताया है।सुरेन्द्र राजपूत के अनुसार रीता जोशी का स्वास्थय कुछ दिनों से ख़राब है जिस वजह से वे फोन नहीं उठा रहीं हैं। बता दें कि पिछले दिनों भी रीता के बीजेपी में शामिल होने की ख़बरें आई थी। गौरतलब है कि रीता बहुगुणा जोशी के भाई और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा जोशी पहले ही कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top