Life Style

हल्द्वानी: पिंपल से रहे दूर और पाए छूटकारा ( वीडियो डॉक्टर एनसी पाण्डे साहस होम्यो क्लीनिक )

Ad

हल्द्वानी: युवावस्था में पिम्पल निकलना एक आम समस्या है, पिम्पल रक्त में फैली अशुद्धियों के कारण होते है. अकसर देखा गया है कि जब चहरे पर पिंपल निकल अाते है तो आप उसे फोड़ देते हैं। ऐसा करके हम अपनी समस्या को और बढ़ा लेते हैं. चेहरे पर निकले मुंहासे को कभी फोड़ना नहीं चाहिए नहीं तो, चेहरे पर दाग पड़ जाते है और चेहरा बहुत ही ज्‍यादा खराब दिखने लगता है। पिंपल को फोड़ने पर इंफेक्शन हो जाता है, जो कि और भी ज्यादा घातक है। अगर नियमित रूप से पिम्पल निकल रहे हों तो सबसे पहले एक अच्छा सा ब्लड पयुरीफायर पीना शुरू कर देना चाहिए. अाज हम अाप को पिंपल से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपचारों के बारे में बताएगें।

ADVERTISEMENTS Ad

पिंपल फोड़ने के नुकसान

पिंपल को फोड़ने से वह त्‍वचा के आसपास के ऊतकों में चला जाता है। इससे उस जगह पर कई सारे रोगाणु फैलने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसा करने पर भयंकर इंफेक्‍शन बढ़ जाता है।जब आप पिंपल फोड़ते हैं, तो आप चेहरे पर एक गहरा घाव बना देती हैं, जिससे वह घाव समय के साथ बढ़ता चला जाता है और वह एक दाग का रूप ले लेता है।पिंपल फोड़ने से चेहरे पर लाल रंग के दाग बन जाते हैं, जो कि कई दिनों तक फूले नजर आते हैं। यह दाग मेकअप से भी नहीं छुपते।एक पिंपल फोड़ने से चेहरे पर दूसरा पिंपल जल्‍दी ही निकल आता है।

पिंपल से मिलेगा छुटकारा

हल्द्वानी साहस होम्यो क्लीनिक के डॉक्टर एन.सी पाण्डे के अनुसार पिंपल होने की वजह खानपान से भी जुड़ी है।  उन्होंने बताया कि फल उचित मात्रा में खाना चाहिए ताकि फोड़े फुंसी दूर रहे। इसके साथ ही पानी से 2-3 बार मुंह भी धोना चाहिए जिससे कोई भी गंदगी चहरे में रुक ना पाए। अधिक खट्टी चीजों के सेवन से दूर रहें।

दवाई जो पिंपल का करेंगी गुड बाय-

  • काली ब्रोम 30 (kali brom 30)-10—– दिन पांच-पांच बूंदे तीन बार
  • बर्बिस एक्यूफूलियम क्यू ( berberbis aquifolium Q)—— दस-दस बूंदे तीन बार इससे आप लगातार भी ले सकते है।
  • बायोकॉम.नंबर 20( bio com.no.20)—–  चार-चार टेबलेट तीन बार
  • अगर पिंपल में पस भी आ रहा है तो साइलेसिया 6एक्स( silicea6x) — चार-चार टेबलेट तीन बार
  • रात में सोने से पहले बर्बिस एक्यूफूलियम क्यू ( berberbis aquifolium Q)—— दस-पंद्राह बूंदे आप पिंपल पर लगा सकते।
ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top