Almora News

15 अप्रैल को चुनाव प्रचार की धूम में सल्ट पहुंचेंगे CM तीरथ सिंह रावत, शुरू हुई तैयारियां

Ad

अल्मोड़ा: प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 15 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में सल्ट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रथम बार कुमाऊँ के दौरे को लेकर भाजपा जिला इकाई ने उनके स्वागत की तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है तथा ऐसे सभी प्रयास किये जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री का स्वागत अभूतपूर्व हो। यह जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी संदीप सिंह भोज ने दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया सह प्रभारी संदीप सिंह भोज ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गम्भीरता से एवं एक रणनीति के तहत लड़ती है और इसलिए सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव हेतु मंत्री यशपाल आर्य, धन सिंह रावत एवं रेखा आर्या तथा प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव प्रभारी सुरेश भट्ट एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा ने चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से ही क्षेत्र में डेरा डाल रखा है।

समय-समय आकर पार्टी प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में जगह-जगह जनसम्पर्क एवं जनसभाएँ कर तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विचार-विमर्श के उपरान्त रणनीति तैयार कर भाजपा प्रत्याशी महेश जीना की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जी-जान से जुटे हुए है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में स्कूल आज से रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के सभी रिकॉर्ड टूटे, सामने आए 1925 केस

उन्होेंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को हार के साथ भीतरघात का भी सामना करना पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद से ही नेताओं के बीच सिर फुटव्वल की खबरें आम हैं जबकि भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के साथ पूरी तन्मयता से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान पार्टी प्रत्याशी महेश जीना को मिल रहे क्षेत्रीय जनता के अपार स्नेह, सहयोग एवं रूझान से स्पष्ट है कि जनता की इच्छा यही है कि इस सीट का प्रतिनिधित्व दिवंगत विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के भाई भाजपा प्रत्याशी महेश जीना करें इसलिए वह टिकट वितरण के बाद से ही भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं के समर्थकों के वोट भी इस चुनाव में भाजपा को ही मिलेंगे इसकी पूरी संभावनाएँ हैं।

यह भी पढ़ें: सिडकुल फाइबर फैक्ट्री आग, गोदाम में मिला लापता श्रमिक का कंकाल

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नया ऑफिस खुला तो सियासी गलियारे में शुरू हुई चर्चा

यह भी पढ़ें: कार में ले जा रहे थे 80 लाख रुपए का जिंदा जीव, हल्द्वानी पुलिस ने रास्ते से छह को दबोचा

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का बढ़ा प्रकोप, सरकार ने इन 14 प्राइवेट अस्‍पतालों को पूरी तरह से कोव‍िड अस्‍पताल बनाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top