National News

18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगी बूस्टर डोज, इस बार फ्री नहीं होगी वैक्सीन, जानिए कीमत

बाजार में नकली वैक्सीन के आने से हड़कंप,उत्तराखंड को केंद्र से मिले अहम निर्देश
Ad

नई दिल्ली: अगर कोरोना संक्रमण की स्थिति पर लगाम लगी है तो उसमें एक बड़ा रोल टीकाकरण अभियान ने निभाया है। अब कोरोना महामारी की एक और लहर की संभावना के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज देने का फैसला किया है। लेकिन इस बूस्टर डोज के लिए आपको कीमत चुकानी पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद अब कोविशील्ड बूस्टर डोज को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बड़ी जानकारी दी है। कोविशील्ड बूस्टर डोज वैक्सीन के मूल्य का खुलासा करते हुए पूनावाला ने कहा कि कोविशील्ड बूस्टर डोज की कीमत 600 रुपये होगी। गौरतलब है कि पहली और दूसरी डोज के लिए मुफ्त अभियान जारी रहेगा।

बता दें कि 10 अप्रैल यानी रविवार से निजी टीका केंद्रों पर कोरोना की बूस्टर डोज मिलना शुरू हो जाएगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि जिसने जो वैक्सीन लगवाई है, उसे उसी कंपनी की बूस्टर डोज लगवानी होगी। इसका मतलब है कि अगर किसी ने कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई है तो उसे बूस्टर डोज भी कोविशील्ड की ही लगानी होगी।

हालांकि खास बात यह भी है कि स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में लगती रहेगी। इसके अलावा पहली और दूसरी डोज के लिए भी अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top