National News

दर्दनाक सड़क हादसा, 13 स्कूली छात्रों समेत ड्राइवर की मौत

Ad

नई दिल्ली: बच्चे स्कूल के लिए घर से निकले थे। मम्मी-पापा ने उन्हें बस में बैठाया था। मम्मी जब में स्कूल से घर आऊंगा तब ये करूंगा ऐसा भी बोला होगा लेकिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर उन सभी अभिभावकों के लिए काला साबित हुआ। कुशीनगर में हुए सड़क हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे ने पूरे देश को कुछ दिन पहले हिमाचल के कांगडा जिले में हुए हादसे की याद दिला दी। उस हादसे में 23 बच्चों की मौत हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

accident in uttar pradesh kushinagar, 10 school students and school bus driver died

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में बताया जा रहा है कि दुदही रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में  स्कूल वैन के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। स्कूल वैन कुशीनगर के डिवाइन मिशन स्कूल की थी। रोजाना की तरह बच्चे स्कूल जा रहे थे। मैजिक वैन मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते वक्त पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। घटना की सूचना से जिले भर कोहराम मच गया है।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत, बचाव कार्य शुरु कराए।बच्चों के शवों को देख कर मौके पर मौजूद लोगों के आंसू निकल आए। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने और जिला प्रशासन को उचित कदम उठाने के लिए कहा है। इसके अलावा सीएम ने कहा कि पीडितों के परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। जो हानि उन्हें हुई है उसकी पूर्ति तभी नहीं हो सकती। सीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की राशि देने को भी कहा है। सीएम योगी मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए निकल गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top