CM Corner

सीएम रावत ने पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल जी की प्रथम पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

Ad

देहकरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। अटल जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, उन्होंने ही उत्तराखण्ड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। अटल जी ने उत्तराखण्ड को विशेष राज्य का दर्जा देते हुए विशेष औद्योगिक पैकेज भी स्वीकृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव होने के नाते उत्तराखण्ड की जनता सदैव उनकी आभारी रहेगी। अटल जी का पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा।

वे देश के पहले विदेश मंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया। पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण कराकर पूरी दुनिया में भारत की अटल मजबूती का संदेश श्रद्धेय अटल जी ने दिया। पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में अटल जी के दृढ़ नेतृत्व में भारतीय सेना ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व ने देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली।

उनके कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण आर्थिक व संरचनात्मक सुधार किए गए। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत गांवों-शहरों को सड़कों से जोड़ा गया, जिसके कारण भारत में आर्थिक विकास को एक नई गति मिली। अटल जी के विचार व आदर्श हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top