Uttarakhand News

चारधाम यात्रा के काउंटडाउन के बीच बढ़ा कोरोना का ग्राफ, नई SOP जारी होगी

Ad

देहरादून: कोरोना संक्रमण भले ही अभी प्रदेश में नियंत्रित रूप में है। मगर कई अन्य राज्यों में संक्रमण की दर और भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर एक बार फिर सवाल आ खड़ा हुआ है। 22 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार कम नहीं होती है तो केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा एलग से एसओपी जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

विदित हो कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, कर्नाटक और तमिलनाडू में संक्रमण की दर ने तेजी पकड़ी है। चारधाम यात्रा पर इन सभी राज्यों से पर्यटकों का आना होता है। उत्तराखंड में अभी संक्रमण की बढ़ती दर अधिक चिंता का सबब नहीं बनी है। लेकिन संक्रमण से प्रभावित राज्यों से यदि भक्त आते हैं तो यहां भी टेंशन बढ़ने की संभावना है।

इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। वाकई सरकार के सामने यात्रा के दौरान संक्रमण रोकथाम की चुनौती रहने वाली है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस बारे में कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति है। लेकिन देश में अन्य जगहों के हालात देखकर सभी सीएमओ को निगरानी व सैंपल जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान संक्रमण स्थिति के आधार पर दिशा निर्देश जारी होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top