Uttarakhand News

हल्द्वानी नगर निगम का इनकम बढ़ाने का प्लान, नए वार्डों में ठेले वालों से होगी वसूली

Ad

हल्द्वानी: शासन का पर्यावरण मित्रों के मानदेय को बढ़ाने का वादा नगर निकायों की नींद उड़ा रहा है। हल्द्वानी नगर निगम की खस्ता हालत ने निगम को आय के नए स्रोत टटोलने पर मजबूर कर दिया है। पहले शनि हाट बाजार को ठेके पर देने के बाद अब चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास लगने वाले बुध बाजार व नए वार्डों के ठेले-फड़ वालों से वसूली की तैयारी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर निगम द्वारा आय बढ़ाने की प्लानिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में शनि बाजार को 54 लाख के ठेके पर देने से इसकी शुरुआत हो गई थी। अब बुध बाजार पर निगम की नजर है। निगम अब बुध बाजार से हाट बाजार उपविधि से शुल्क वसूलने की तैयारी है। निगम को उम्मीद है कि इससेउसे सालाना चार लाख तक का फायदा होगा।

वहीं, निगम के नव सम्मिलित 27 वार्डों में लगने वाले ठेले, फड़ वालों से तहबाजारी वसूलने को ठेके की प्रथा की कवायद की जा रही है। मार्च 2024 तक ठेके पर दिया जाने का प्लान है और 18 महीनों में 46 लाख जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों तरफ से सालाना 35 लाख रुपये जुटाने का टारगेट नगर निगम द्वारा रखा गया है।

सहायक नगर आयुक्त, हल्द्वानी, गौरव भसीन ने जानकारी दी और बताया कि स्टाफ की कमी के कारण परेशानी हो रही है। इसी वजह से निगरानी व तहबाजारी वसूलना संभव नहीं हो रहा। इसीलिए अब नए क्षेत्रों में तहबाजारी वसूली पर ठेके पर देने की तैयारी है। जिसकी प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top