Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: सरकारी नौकरी के लिए शॉर्टकट मारना पड़ा भारी, युवक ने गंवाए सात लाख रुपए

Ad

हल्द्वानी: एक तो बेरोजगारी की चोट, उपर से नौकरी के लालच में रुपए भी लुट गए। हज़ार, दो हज़ार नहीं, ठग ने बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी का दिलासा देकर सात लाख की चपत लगाई है। ठगी का एहसास होने के बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने एसएसपी से केस दर्ज करने की गुहार लगाई तो एसएसपी ने एसओ मुखानी को जांच के निर्देश दे दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला हल्द्वानी के वन आवासीय परिसर जेल रोड इलाके से जुड़ा है। यहां के निवासी दीपक पांडेय ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी का रुख किया। एसएसपी से मुलाकात कर उनसे ठगी की शिकायत की।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल:इलाज के बाद 5 साल की बच्ची की मौत, डॉक्टरों ने पेट दर्द का लगाया था इंजेक्शन

यह भी पढ़ें: खेलेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाता वैंडी स्कूल

दीपक के अनुसार बेरोजगारी खत्म करने के लिए उसने काफी नौकरियों की तलाश की। दीपक की यह खोज उसके दोस्त के ऑफिस में काम करने वाली महिला से मिलकर पूरी होती दिखी। महिला ने अपने भाई अमित से दीपक को मिलवाया। बकायदा यह बताया कि उसके भाई की शासन-प्रशासन में काफी अच्छी बनती है। कई लोगों से उसके बढ़िया कॉन्टैक्ट हैं।

दीपक को सरकारी नौकरी का आश्वासन मिला तो उसके मन में भी लालच आया। अब बेरोजगारी को खत्म करने के लिए उसने अमित को बगैर गारंटी सात लाख रुपए दे दिए। बता दें कि दीपक अमित से साल 2018 से संपर्क में है। सात लाख रुपए के बदले में दीपक ने बैंक चैक ले लिए।

अब समय गुजरा, टेंशन बढ़ी तो दीपक के मन में अविश्वास आया। जिसके बाद उसने बैंक जाकर चैक लगाने की ठान ली। जब उसने बैंक जाकर चैक लगाए तो वह बाउंस हो गए। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। बहरहाल अब मामला कोतवाली पुलिस के पास आ पहुंचा है। एसएसपी के मुताबिक दोनों पक्षों में कोई अनुबंध नहीं हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की लक्की राणा ने यूरोप में जीता पदक, पिता हल्द्वानी में चलाते हैं बस

यह भी पढ़ें: हरिद्वार कुंभ के चलते हल्द्वानी ट्रैफिक पुलिस पर बढ़ेगा भार, SSP को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र ने हल की हल्द्वानी गौजाजाली स्कूल की परेशानी, बच्चों को पढ़ाई के लिए मिल गई छत

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:अधिभार राशि में मिल रही है शत प्रतिशत छूट,18 मई तक जमा करें अपना बिजली का बिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top