Nainital-Haldwani News

लौह पुरुष को ABM स्कूल के छात्रों का सम्मान,लगाई दौड़ और दिया एकता का संदेश

Ad

हल्द्वानी फतेहपुर स्थित एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल मे तमाम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें पोस्टर ,स्लोगन और रन फॉर यूनिटी रेस प्रतियोगिता शामिल थी।  रन फॉर यूनिटी रेस में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने 2 किलो मीटर रेस लगाई। बालक वर्ग में पहला स्थान अक्षय, दूसरा स्थान अक्षय और तीसरा स्थान सूरज को प्राप्त हुआ। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान प्रिया को मिला, नेहा दूसरे स्थान पर रही और तीसरा स्थान लवन्या को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद विद्यालय में अधिकृत सभी छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर राष्ट्रीय एकता के नारे लगाकर क्षेत्र के लोगों को एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। इसके पश्चात स्कूल प्रांगण में एकत्रित होकर हिंदी  व अंग्रेजी में विद्यालय परिवार ने  राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली।

इसके बाद बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक शशांक शर्मा प्रधानाचार्य रोशनलाल, डाइरेक्टर दिवस शर्मा, प्रतिष्ठा शर्मा एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस मौके पर डायरेक्टर दिवस शर्मा ने कहा कि एकता इंसानित का सबसे बड़ा मंत्र है। वह एकता ही है जो दोस्ती व किसी भी रिश्ते की नींव रखती है। उन्होंने कहा कि हम समाज को बदलने की राह पर है। मॉर्डन होने की बात करते है लेकिन एकता की नींव ईर्ष्या के चलते कमजोर हो रही है। दिवस शर्मा ने सभी छात्रों से कहा कि एकता जिंदगी को एक सकारात्मक रास्ता दिखाती है जो एक अच्छे चरित्र का निर्माण करती है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top