National News

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका , जानें सरकारी विभाग

Ad

नई दिल्लीः अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन दे रहे हैं तो यहां आपको मिलेगी इससे जुड़ी हर नई अपडेट। आइए एक नजर डालते हैं पुलिस भर्ती, रेलवे भर्ती, बैंक नौकरी, शिक्षक भर्ती से संबंधित हर जानकारी।BSF में सुनहरा मौका: सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ ने ग्रुप सी में हेड कॉन्‍सटेबल पोस्‍ट पर 1074 भर्तियां निकाली हैं। अगर आप इसके लिये आवेदन करना चाहते हैं तो 12 जून से पहले पहले कर दें। इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया 14 मई से शुरू की जाएगी। 
ITBP: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 121 कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिये आपकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष होनी चाहिये। 
एयर इंडिया लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसमें लेखा कार्यकारी, लिपिक सहित अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। भर्तियों पर सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू की तिथि 3,4,10 और 11 मई 2019 होगी। साथ ही इसका टाइम सुबह 10.30 का रखा गया है। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल/ओबीसी स्टूडेंट को 1000 रुपए फीस देनी होगी।ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रायपुर में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती होनी है जिसके लिये इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस इंटरव्‍यू के लिये उम्‍मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होने के साथ साथ उम्र की सीमना 30 साल की होनी चाहिये। इंटरव्यू की तारीख 07 मई है। विज्ञत्ति aiimsraipur.edu.in पर मौजूद है।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

नीट परीक्षा हुई रद्द 
ओडीशा में 5 मई को होने जा रही नीट परीक्षा रद्द हो गई है। फोनी तूफान के कारण नीट परीक्षा कैंसिल हुई है। राज्य सरकार इस फैसले के बाद जल्द ही परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।  
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में भी अब प्रोफेसर के पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और असोसिएट प्रोफेसर को मिलाकर कुल 558 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए www.allduniv.ac.in पर स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 20 मई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top