Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का हाल बेहाल,यात्रियों की उमड़ी भीड़

Ad

हल्द्वानीः हल्द्वानी से दिल्ली रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। शहर से दिल्ली जाने वाली बसों की कमी के चलते यात्रियों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर शहर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या रविवार को बढ़ गई। इसके चलते रोडवेज ने दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसों में यात्रियों को दिल्ली भेजा।

यही भी पढ़ेंः अब Lays के पैकेट में दिखेगा zomato वाला सोनू, पेप्सिकों ने भी शुरू किया कैंपेन

यह भी पढ़ेंः गंगा को मिलेगा नया जीवन, शवों से होगी मुक्त

यह भी पढ़ेंः कल से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर

बता दें कि हल्द्वानी डिपो से प्रतिदिन दिल्ली रूट पर 12 बसें चलती हैं। रविवार को भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने 16 बसें चलाईं गईं। स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी का कहना है कि सुबह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ थी। भीड़ को देखते हुए चार अतिरिक्त बसें भेजी गईं। उन्होंने कहा कि सभी बसें फुल होकर दिल्ली को गई।

नई बसें नहीं मिलने से रोडवेज को कुमाऊं रीजन में करीब आठ से 10 लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। कई रूटों में बसों की संख्या को कम किया गया है। अगर बसें नहीं मिली तो होली में रोडवेज को काफी नुकसान होगा। दूसरी ओर यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ps- amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top