Nainital-Haldwani News

नये साल के पहले दिन यहां गिर रही है बर्फ, हल्द्वानी में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड

Ad

हल्द्वानीः हर वर्ष बढ़ रही ठंड ने इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिये है । इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग ही लग रहा है । जिसका उदाहरण तराई-भाबर की ठंड से देखने को मिल रहा है। इस बार की ठंड हर रोज नये रिकार्ड बना कर खुद रिकार्ड तोड़ रहा है । हल्द्वानी में शुक्रवार को रात में न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री रहा जो की 11 साल के बाद सबसे सर्द रात रही । वहीं पंतनगर में भी 0.3 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वही पिथौरागड़, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर का तापमान तराई-भाबर से अधिक रहा । और मुनस्यारी का न्युनतम तापमान -4 डिग्री देखने को मिला। नैनीताल में ठंड इस कदर रही की नैनीताल का तापमान -2 डिग्री रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य मौसम विभाग केन्द्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार से कुछ ठंड कम होने का आसार है । पर 1 और 2 जनवरी तक बर्फ गिरने की आशंका है । जिससे नये वर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है । इस बार रिकार्ड तोड़ ठंड के आसार दिखाई दे रहे है । और ठंड के साथ नये साल का स्वागत किया जा सकता है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top