Uttarakhand News

विरोध प्रदर्शन जारी,उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे हरिद्वार के सैकड़ों किसान

Ad

देहरादून : उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में हरिद्वार जिले के सैकड़ों किसान बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। हरिद्वार जिले से दिल्ली जाने का किसानों का सिलसिला जारी है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन और उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने अपने काफिले के साथ दिल्ली कूच किया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही है। इसके चलते हरियाणा, पंजाब समेत पूरे देश में किसानों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। किसान सरकार से शांतिपूर्वक वार्ता करने के लिए दिल्ली जा रही थे, लेकिन हरियाणा और पंजाब के किसानों को बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: देहरादून: इंसानियत हुई शर्मसार,दृष्टि दिव्यांग युवती से एक साल तक तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,गर्भवती होने की पुष्टि हुई

यह भी पढ़े:भारत सरकार ने दी हरी झंडी,हल्द्वानी महिला अस्पताल को मिले 50 बेड और पांच करोड़ रुपए

कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में कई राज्यों के किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड से भी किसानों के दिल्ली कूच करने का सिलसिला जारी है। बुधवार की शाम को भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान संपर्क मार्गों से होते हुए दिल्ली कूच कर गए। रवाना होने से पहले बेलड़ी गांव में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि अब इस सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कृषि कानून केवल भाजपा वालों के लिए अच्छा है, लेकिन बाकी सब के लिए खराब है। सरकार इस कानून की एक भी अच्छाई नहीं बता पाई है। इधर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने बताया कि पुलिस पर किसानों को रोकने का भारी दबाव है। इसके लिए हरिद्वार जनपद की पुलिस उनसे लगातार संपर्क कर रही थी और किसानों के एकत्र होने की जानकारी जुटा रही थी। इसके चलते अलग-अलग रास्तों से होकर सभी किसान मेरठ पहुंचे। यहां से काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:साइबर ठगों ने बनाई परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट,प्रमुख वन सचिव के बेटे के साथ हुई ठगी

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:इंटरनेट सेवा खराब लेकिन इरादे नेक,गांव-गांव जाकर बच्चों को पढ़ा रही हैं शिक्षिका रचना रावत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top