Almora News

जय शिव शंकर… उत्तराखंड के 5वें धाम के रूप से जाना जाएगा जागेश्वर धाम

जय श्री जागेश्वर धाम, श्रद्धालुओं के लिए खुल गए मंदिर के कपाट, ये रहेंगे नियम

हल्द्वानी: चारधाम के तर्ज पर कुमाऊं में स्थित मंदिरों को भी संवारा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे मानसखंड नाम दिया है। नैनीताल , अल्मोड़ा व तमाम कुमाऊं मंडल में स्थित धामों की तस्वीर बदली जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर कहा कि जागेश्वर को पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जागेश्वर पहुंचेंगे। हमार लक्ष्य है कि जागेश्वर को भव्य और दिव्य बनाया जाएय़

श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को बताया। वह अपनी सरकार की कामयाबी का बखान करने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सभी धर्मों का सम्मान है और ऐसे में सरकार ने समान नागरिकता बिल आने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि ये बिल उत्तराखंड के पूरे देश में नई पहचान दे रहा है। बिल का ड्राफ्ट भी बन गया है।

मानसखंड को धार्मिक पर्यटन के लिहाज से संवारा जाएगा। हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यहां पहुंचने वाले लोगों को मदुख व्यवस्था देने के लिए सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। पहले कई जगहों पर लोग मंदिरों में जाने से डरते थे, छिपकर पूजा-पाठ करते थे। लेकिन आज वह गर्व से पूजा पाठ कर रहे हैं।

डोल आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां सनातन शिक्षा पद्धति को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। संस्कृत विद्यालय संचालित किया जा रहा है। जहां बच्चे निश्शुल्क शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस विद्यालय को भविष्य में महाविद्यालय अगर जरूरत पड़ी तो विश्वविद्यालय स्तर तक बनाने के प्रयास किए जाएंगे। सीएम धामी ने जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा की मांग पर डोल आश्रम के पास चार पार्किंग स्थल, दो हेलीपैड बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही।

To Top