Nainital-Haldwani News

कुमाऊं यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की प्रक्रिया हुई आसान, करें अप्लाई

कुमाऊं यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की प्रक्रिया हुई आसान, करें अप्लाई
Ad

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विवि के समस्त परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए बनाये गए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल द्वारा छात्र घर बैठे ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

18 जून को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा शुरू किए गए पोर्टल पर पहले छात्रों को रजिस्ट्रेशन कपाना अनिवार्य होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट https://kunainital.ac.in पर जाकर ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ही यह आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।

बता दें कि प्रवेश पाने के लिए प्रक्रिया का शुल्क (50 रुपए) भी ऑनलाइन ही देना होगा। एक बार पंजीकरण शुल्क जमाकर प्राप्त हुए ट्रांजेक्शन नंबर से विभिन्न परिसरों, कॉलेजों और विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कई फॉर्म भरे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: टाटा मोटर्स पंतनगर को एंबुलेंस तैयार करने की मंजूरी मिली, कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले

यह भी पढ़ें: नैनीताल में उमड़े सैलानी, होटलों में ऑन द स्पॉट बुकिंग शुरू

कुलपति प्रो एनके जोशी के अनुसार मौजूदा माहौल को देखते हुए प्रक्रियाओं को पूरी तरह से डिजिटल किया जा रहा है। इससे घर बैठे बैठे दाखिले की प्रक्रिया होगी तो छात्रो को सहूलियत भी होगा। साथ ही भीड़ भाड़ लगने से भी बचा जा सकेगा। प्रक्रिया ऑनलाइन होने से विद्यार्थियों को महाविद्यालय या परिसरों में नहीं आना पड़ेगा।

बहरहाल अब तक 2184 विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। जिसमें एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और डीएसबी परिसर नैनीताल के लिए 626 एवं 415 छात्रों द्वारा अप्लाई किया गया है। ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर बीए एवं बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए सर्वाधिक 509 एवं 362 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

यह भी पढ़ें: तिकोनिया चौराहे समेत हल्द्वानी की 14 सड़कें होंगी चकाचक, करोड़ों रुपए हुए हैं जारी

यह भी पढ़ें: CBSE रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को अगस्त में मिलेगा परीक्षा देने का मौका

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज बसों की इनकम बढ़ाएंगे ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सवारियां भरने में करेंगे मदद

यह भी पढ़ें: बरेली में मास्क नही लगाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली-वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top