Almora News

धोनी की पैतृक घर के बाहर की ये फोटो, अपने दौरे को उत्तराखंड के लिए खास बना दिया

Ad

MS DHONI IN UTTARAKHAND: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड में हैं। धोनी 14 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचे थे। इस बार धोनी अपने परिवार और दोस्तों के कुमाऊं क्षेत्र में हैं। मंगलवार को नैनीताल जिले में थे तो बुधवार को अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा जिले में स्थित ल्वाली जैंती पहुंचे और ग्रामीणों का सपना पूरा कर दिया। धोनी 20 साल बाद अपने गांव पहुंचे थे और भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी को वहां देखकर हर कोई भावुक था। धोनी ने गांव के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद लिया और इष्ट देवी-देवताओं को भी नमन किया। धोनी करीब 3 घंटे अपने गांव में रहे और वहां के तमाम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

धोनी अपनी पत्नी साक्षी संग अपने पुस्तैनी घर में भी गए। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। एक वीडियो में धोनी बोल रहे हैं कि वो वहां से अपने घर को पहचान सकते हैं। धोनी और साक्षी ने एक ऐसा फोटो भी क्लिक कराया जो हर पहाड़ी करता है। घर की चौखट में बैठकर दोनों ने फोटो क्लिक कराया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी के गांव पहुंचने के बाद से उत्तराखंड इंटरनेट पर चर्चाओं का भविष्य है। हर कोई चाहता है कि धोनी एक बार फिर उत्तराखंड के साथ अपने नाते को मजबूत करें। ऐसा करने से गांव में पलायन की समस्या हल हो सकती है। इसके अलावा धोनी एक आइडल है और इस दिशा में भी शासन भी कोई नई रणनीति बना सकता है। वैसे भी धोनी किसानी के काम से भी जुड़े हैं। उनकी एक फार्मिंग कंपनी है जिसका नाम ईजा फार्म है। धोनी ऑर्गेनिक सब्जी और फल भी पैदा करते हैं। क्या पता धोनी रांची की तरह उत्तराखंड में भी इस तरह के कार्यों को करें ताकि युवाओं को भी रोजगार मिले। वहीं इतने बड़े स्टार को खेती से जुड़ा देख सैंकड़ो लोग प्रेरित हो सकते हैं।

वैसे धोनी का उत्तराखंड पहुंचना विश्वकप खेल रही टीम इंडिया के लिए भी सफल रहा। भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 70 रनों से हराया और साल 2019 सेमीफाइनल का बदला ले लिया। धोनी 20 नवंबर को वापस जाएंगे और 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 विश्वकप का फाइनल खेला जाएगा। 19 नवंबर को धोनी की पत्नी का भी जन्मदिन है और कही ऐसा ना हो भारत ये विश्वकप जीत जाए और दुनिया फिर इसे ऐसे याद रखे कि भारत 2023 का विश्वकप धोनी की पत्नी के जन्मदिन के दिन जीता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top