Nainital-Haldwani News

अलर्ट: नैनीताल आ रहे 350 लोगों को पुलिस ने बॉर्डर से वापिस लौटाया

Nainital police returned 350 tourists coming to Nainital
Ad

नैनीताल: कोरोना महामारी के प्रकोप में कुछ कमी होने के बाद पिछले महीने से रियायतों के साथ सरोवर नगरी भी चहकने लगी है। एक तरफ जहां पर्यटकों की भीड़ ने कारोबारियों को खुश किया है वहीं कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है। हैरानी की बात है कि पुलिस ने एक ही दिन में बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के 350 लोगों को बॉर्डर से ही वापिस लौटा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल कोरोना संक्रमण को लेकर हो रही लापरवाही के बीच हाईकोर्ट की टिप्पणी के मुताबिक नैनीताल पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। नियमों के अनुसार बाहरी राज्यों से जिले में प्रवेश करने वालों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना बेहद ज़रूरी है।

ऐसे में नैनीताल आती पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने अलर्ट जारी किया। जिसके जिले के बॉर्डर पर कोरोना जांच रिपोर्ट की चेकिंग शुरू हुई। सात जुलाई को नैनीताल की सीमाओं से लगे एमबीआर बैरियर चोरगलिया, बेल बाबा बैरियर टीपीनगर हल्द्वानी, थाना लालकुआं बैरियर, पीरुमदारा बैरियर रामनगर, गडप्पू बैरियर कालाढूंगी, क्वारब बैरियर भवाली पर चेकिंग की गई।

यह भी पढ़े: करीब दो महीने बाद हल्द्वानी से चली चंडीगढ़ और दिल्ली की बस

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस मिला, 23 साल का युवक संक्रमित

यहां विभिन्न बॉर्डर से नैनीताल में प्रवेश कर रहे 117 वाहनों में सवार 350 व्यक्तियों के पास कोरोना जांच रिपोर्ट ही नहीं थी। जिन्हें वहीं से वापसी का रास्ता दिखाया गया। बता दें कि सीमा में प्रवेश करने वाले कुल 579 वाहनों में सवार 1680 व्यक्तियों की चेकिंग की गई। पुलिस के अनुसार 72 घंटे के अंदर की जांच रिपोर्ट (आरटी पीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट) होने वालों को ही एंट्री दी जा रही है।

गौरतलब है कि नैनीताल पुलिस ने बुधवार को चलाए जांच रिपोर्ट चेकिंग अभियान में कुल 1330 पर्यटकों को सीमा में प्रवेश दिया। 462 वाहनों में सवार इन यात्रियों से कोविड की जांच रिपोर्ट अपने पास रखने की अपील की गई। लिहाज देखा जाए अगर एक ही दिन में 350 लोग बिना जांच रिपोर्ट के मिले हैं तो पिछले हफ्तों में ना जाने कितने ही लोग सीमा में बिना रिपोर्ट के प्रवेश किए होंगे।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश के आसार, नैनीताल में बिजली गिरने की भी संभावना

यह भी पढ़े: फैसला:उत्तराखंड के स्कूलों में फिलहाल ऑफलाइन पढ़ाई नहीं होगी लेकिन शिक्षकों को जाना होगा

यह भी पढ़े: हल्द्वानी से दिल्ली के लिए चलेंगी रोडवेज बसें, मिल गई यूपी से अनुमति

यह भी पढ़े: हैप्पी बर्थडे माही, भारतीय क्रिकेट को ताकत देने के लिए धन्यवाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top