National News

सचिन तेंदुलकर का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, ट्वीट कर किया धन्यवाद

Ad

नई दिल्ली: खेल जगत से भारत के सबसे बड़े सितारों में शुमार मास्टर ब्लास्टर और क्रिकेट के भगवान के नाम से प्रसिद्ध सचिन तेंदुलकर को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। सचिन ने इस बारे में जानकारी खुद ही ट्विटर पर एक पोस्ट कर के दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट को बधाई…देश के टॉप कप्तानों की लिस्ट में शामिल हुई

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना वायरस, शुक्रवार को भी राहत नही,पिछले तीन दिन में 500 से ज्यादा केस मिले

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जमाने वाले एकलौते खिलाड़ी और भारत के पूर्व कप्तान सचिन फिलहाल घऱ पर ही क्वारंटीन हो गए हैं। तेंदुलकर ने बताय़ा कि हल्के लक्षण दिखने के बादग उन्होंने कोविड-19 टेस्ट कराया था। जिसके बाद जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सचिन ने यह भी बताया कि उनके परिवार के अन्य लोगों को टेस्ट नेगेटिव आया है। सचिन कहते हैं कि डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी ज़रूरी प्रोटोकॉल का पालन वह कर रहे हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में हाल ही में भारत लेजेंड्स की टीम वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज़ जीत कर आई है।

उस टीम में सचिन के अलावा युवराज सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, मो. कैफ, मुनाफ पटेल, आदि कई पुराने खिलाड़ी शामिल थे। रायपुर में चली इस सीरीज में दर्शक भी मैच देखने आए थे। इस सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका लेजेंड्स को हराया था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के ऋषभ पंत ने इंग्लैंड को धोया, वनडे में इतिहास रचने से चूके

यह भी पढ़ें: होली पर्व: दूसरों की रोटी के लिए दिया योगदान, हल्द्वानी रवि रोटी बैंक ने किया उनका सम्मान

यह भी पढ़ें: बधाई…देश के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में नैनीताल SSP प्रीति प्रियदर्शनी को मिली जगह

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: डिग्री कॉलेज के पास पेड़ से लटका मिला शव, तीन साल से परेशान चल रहा था युवक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top