National News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना संक्रमित

Ad

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा भारतीय सरकार में शिक्षा मंत्री की ज़िम्मेदारी संभाल रहे डॉ. रमेश पोखरलिया निशंक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ. निशंक ने लिखा है कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चलेगा। साथ ही उन्होंने हर किसी से सुरक्षित रहने की अपील की है। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने यह भी कहा कि जो भी लोग बीते दिनों उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच करा लें।

बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री अभी हाल ही में काफी चर्चाओं में चल रहे थे। दरअसल कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षाओं को स्थगित और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top