National News

अरें चुनाव तू क्या क्या कराएगा, अब हेमा मालिनी ने संभाला ट्रैक्टर का स्टेयरिंग, फोटो वायरल

Ad

नई दिल्ली: चुनावों के आते ही सभी  प्रत्याशी अटपटे तरीकों से अपना प्रचार करते दिखाई देते हैं। इन तरीकों का सिर -पैर हो या ना हो ,इनका मकसद केवल जनता के दिलों में अपनी जगह बनाना होता है। कहीं चुनाव प्रचार में गानों का जबरदस्त इस्तेमाल हो रहा है, जिनमें प्रत्याशी अपने गुणों का बखान करते हुए अपने लिए वोट मांग रहे हैं,तो कहीं प्रचार में कोई कमी ना रह जाए या विरोधी इसंमें आगे ना निकल जाए इसलिए उम्मीदवार हर तरह से जनता की जी हूजूरी कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में दोनों प्रमुख दल कांग्रेस व भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली और रोड शो के माध्यम से अपने अपने पक्ष में हवा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है उनका यह तरीका लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे ही चुनाव प्रचार के विरले तरीकों में ट्रैक्टर के साथ प्रचार को लेकर कईं नेताओं ने पहले भी किसानों के दिलों में जगह बनाई है। ट्रैक्टर आम आदमी व किसान का सिंबोलिक है। और इसी बात से सीख लेते हुए चुनावी मौसम में गेहूं काटने के बाद अब मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली। गुरुवार को उन्होंने आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाकर खेत की जोताई की। भाजपा प्रत्याशी सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी के गेहूं काटने के बाद अब ट्रैक्टर चलाने के फोटो भी सोशल मीडिया पर छा गए। इन फोटो में हेमा मालिनी आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाती नजर आ रही हैं। ट्रैक्टर में मशीन भी लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top