National News

मध्य प्रदेश चुनाव: ड्यूटी में लगे 3 अधिकारियों की हार्ट अटैक से मौत

Ad

नई दिल्ली/ भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदान में लगे तीन कर्मचारियों की बीमारी और हृदयाघात होने के कारण बुधवार को मौत हो गई। इन कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने संवाददाताओं को बताया कि चुनाव कार्य में लगे तीन कर्मचारियों की मौत हुई है। उनमें गुना जिले के बमोरी विधानसभा के पराठ गांव में मतदान कार्य में लगे सोहन लाल की हृदयाघात के चलते मौत हो गई। इसी तरह इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच में कैलाश पटेल को सीने में दर्द हुआ और अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

कांताराव ने आगे बताया कि धार जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में भी एक कर्मचारी की तबियत बिगड़ी और उसका निधन हो गया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 10 लाख रुपये की राशि ग्रेच्यूटी के तौर पर प्रभावित कर्मचारी के परिजनों को दी जाएगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे, वहीं बालाघाट जिले की तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top