Uttarakhand News

RTI के तहत बच्चों को प्रवेश नहीं देने पर हल्द्वानी के 7 स्कूलों को भेजा गया नोटिस

Ad

RTI के तहत बच्चों को प्रवेश नहीं देने पर हल्द्वानी के 7 स्कूलों को भेजा गया नोटिस

हल्द्वानी: शहर के निजी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश ना देने के मामले में 7 स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में निजी स्कूलों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने स्कूल के आरटीई लॉग-इन में जाकर आरटीई के तहत चयनित सभी बच्चों को प्रवेश दे। स्कूलों को तीन दिन में इसकी जानकारी देनी होगी। कहा गया है कि प्रवेश में कोई नहीं छूटना चाहिए अगर ऐसा होता है तो स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस साल प्रवेश को लेकर आरटीई के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरे गये थे। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों का चयन किया गया था। सभी बच्चों को देहरादून से इनरोल कर दिया था लेकिन हल्द्वानी में स्कूल प्रबंधकों की ओर से इनरोल नहीं किया गया है। इसके बाद चयन हुए बच्चों के अभिभावकों ने आरटीई की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करायी। इसके अलावा जिला परियोजना कार्यालय में शिकायती पत्र दिया गया। इल लिस्ट में इंश्पिरेंशन पब्लिक स्कूल, सैंट लॉरेंस स्कूल, सिंथिया स्कूल, काइट्स जूनियर स्कूल, एलकेमी स्कूल, काइट्स जूनियर स्कूल और ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल शामिल हैं।

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया और सात स्कूलों को नोटिस देते हुए आरटीई के तहत चयनित बच्चों को इनरोल करने के निर्देश दिये। जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश नहीं दिये जाने के एवज में सात निजी स्कूलों को नोटिस दिया गया है। तीन दिन के अंदर स्कूल प्रबंधकों को बच्चों को इनरोल करने के बाद जानकारी देने के भी निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top