Pauri News

उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में शराब पीकर बच्चों को पीटते थे मास्टर जी, जांच बैठी तो हो गए सस्पेंड

File Photo
Ad

पौड़ी: एक बार फिर शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। पौड़ी के एक शिक्षक पर स्कूल के समय के दौरान शराब पीने और शराब पीकर विद्यार्थियों को पीटने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। ताज्जुब की बात यह है कि मामला शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की गृह जनपद का है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते कुछ समय में उत्तराखंड से ऐसे कई मामले सामने आए हैं। जिसमें शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठाए गए हैं। इस बार राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरखाल की शिकायत पर सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवेंद्र लाल की प्राथमिक जांच की गई थी। जिसके बाद उप शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल द्वारा देवेंद्र लाल को निलंबित कर दिया गया है।

शिक्षा अधिकारी पौड़ी आनंद भारद्वाज ने निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि देवेंद्र लाल पर विद्यालय के समय में शराब सेवन करने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा उन पर आरोप है कि वह छात्र छात्राओं के साथ शराब पीकर मारपीट भी करते थे। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों के आदेशो की अवहेलना, आरटीई अधिनियम 2019 का उल्लंघन, कर्मचारी आचरण नियमावली का भी उल्लंघन पाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top