Pauri News

पौड़ी के अंकित ने राष्ट्रीय खेलों में जीता गोल्ड, पैठाणी गांव में दिवाली का जश्र दोगुना

Ad

Gold Medal in National Games : देश में कोई खेल की प्रतियोगिता चल रही हो और उसमें उत्तराखंड के खिलाड़ी अच्छा ना करें ऐसा कैसे मुमकिन है। गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में एक बार फिर से उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपना नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में पौड़ी गढ़वाल निवासी अंकित कुमार ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अंकित कुमार ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सभी उत्तराखंड वासियों को गर्व अनुभूति कराई है। अंकित कुमार ने 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया है। कोई भी खिलाड़ी उनसे आगे नहीं निकल पाया। सालों की कठिन परिश्रम से आज अंकित ने अपने मुकाम को हासिल किया। उनकी इस जीत पर प्रदेश के खेल प्रेमियों और एथलीटों में उत्साह का माहौल है।

आपको जानकर हर्ष होगा कि इस बार के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड अभी तक कुल तीन स्वर्ण पदक जीत चुका है। हाल ही में एथलीट सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर वॉक रेस और निखिल भारती ने पेंचक सिलाट में गोल्ड मेडल जीता है। अगर बात उत्तराखंड के प्रदर्शन की की जाए तो वह बेहद अच्छा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में 2022 के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को एक गोल्ड मेडल से संतुष्ट रहना पड़ा था। मगर इस बार अभी तक कुल 3 स्वर्ण पदक उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीत लिए है। प्रतियोगिता के आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड से स्वर्ण पदक की उम्मीद सभी को हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top