Pithoragarh News

उत्तराखंड निवासी कोच भास्कर भट्ट की लीडरशिप में टीम इंडिया ने रचा इतिहास,विदेश में जीती चैंपियनशिप

Ad

पिथौरागढ़: खेल जगत में एख बार प्रदेश के नाम ने उड़ान भरी है। देवभूमि निवासी भाष्कर भट्ट के नेतृत्व में टीम इंडिया ने बॉक्सिंग में कमाल किया है। भारतीय टीम ने पोलैंड में चल रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप को दस पदक जीतने के साथ ही अपने नाम कर लिया है। इस जीत का काफी श्रेय भाष्कर भट्ट को भी मिल रहा है। पूरे उत्तराखंड से बधाईयों का तांता लग गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में ना सिर्फ खिलाड़ी बनते हैं बल्कि यहां के कोच भी विदेशों में जाकर नाम रौशन करने की काबिलियत रखते हैं। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के सिनेमा लाइन निवासी भाष्कर भट्ट कोच के तौर पर भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के साथ पोलैंड गए थे। यहां अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता होनी थी।

बता दें कि इसी प्रतियोगिता को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। भारत ने कुल दस पदक अपने नाम किए हैं। जिसमें सात स्वर्ण पदक व तीन कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने एक-एक पदक अपने नाम किया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम कितनी मजबूत है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: डॉक्टर नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जोशीमठ में ग्लेशियर फटने की खबर, पुलिस ने जारी किया संदेश

ऐतिहासिक बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुक्रवार को संपन्न हुई। कोच भाष्कर भट्ट ने जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी को फोन पर टीम की सफलता की जानकारी दी और कहा टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। देखा जाए तो इस जीत में कोच भाष्कर भट्ट का भी काफी बड़ा हाथ है।

कोच भाष्कर भट्ट को इस क्षेत्र में काफी अनुभवी माना जाता है। वे इससे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इंडियन वीमेन टीम का मुख्य कोच के तौर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। टीम की सफलता से देश के साथ ही साथ सीमांत जिला भी गौरवान्वित हुआ है। साथ ही कई नेताओं, हस्तियों व लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: घर बैठे बैठे Euro Kids स्कूल के नन्हे मुन्हे छात्रों ने मनाया Earth Day, दिया ज़रूरी संदेश

यह भी पढ़ें: सरकार का ऐलान, उत्तराखंड में 50 लाख युवाओं को मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को हराया लेकिन 49 ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: रोचक: पहले वैक्सीन चुराई फिर उन्हें वापस कर गया चोर, नोट में लिखा Sorry

ADVERTISEMENTS Ad
To Top