Uttarakhand News

घाटे में रेलवे, बंद किया रामनगर-आगरा फोर्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन, यात्री नाखुश

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस महामारी की वजह से बीते महीनों में लगे लॉकडाउन के कारण ट्रेनों का संचालन भी पूरी तरह से स्थगित था। जिसकी वजह से रेलवे विभाग को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था। जैसे जैसे स्थिति सामान्य होनी शुरू हुई, रेलवे ने सरकार के आदेशों के तहत ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था। अनलॉक के समय ही रेलवे विभाग ने रामनगर से आगरा तक चलने वाली आगरा फोर्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मगर अब रेलवे के हवाले से खबर आ रही है कि आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया है। रेलवे का कहना है कि पर्याप्त यात्री न मिलने से ट्रेन लगातार घाटे में जा रही थी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन का संचालन निर्धारित वक्त से 20 दिन पहले ही बंद कर दिया गया है। खास कर दीपावली और भाईदूज के मौके पर इस तरह से अचानक संचालन बंद होना यात्रियों के लिये एक बेहद मायूसी भरी खबर है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज में होगी 350 से अधिक ड्राइवरों की भर्ती, सड़कों पर दौड़ेंगी अधिक बसें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: अब कम समय में पूरा होगा सफर, 800 किमी डबल लेन सड़कों का होगा निर्माण

अनलॉक के दौरान इज्जतनगर मंडल द्वारा 20 अक्टूबर से 29 नवंबर तक के लिए रामनगर-आगरा फोर्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। यह ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार और इतवार को रामनगर से आगरा फोर्ट जाती थी। जबकि बुधवार, शनिवार और सोमवार को आगरा फोर्ट से रामनगर के लिये वापिस आती थी।

मगर सोमवार को आगरा फोर्ट से सकुशल आने के बाद इस ट्रेन का संचालन रोक दिया गया है। रेलवे ने 9 नवंबर से इस ट्रेन का संचालन अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं। जानकारी के अनुसार जब से संचालन शुरू हुआ था तबसे ही ट्रेन में यात्रियों की खासा कमी पाई जा रही थी। जिसके कारण रेलवे को इस ट्रेन के चलने से काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था।

ऐसे में जिन यात्रियों को त्योहारों के चलते इस ट्रेन में सफर कर के अपने घरों को जाना था, वे काफी मायूस हैं। कई सारे यात्रियों ने दीपवली पर घर जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन करा रखा था। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने स्थिति स्पष्ट की और बताया कि ट्रेन का संचालन बंद करने का मुख्य कारण यात्रियों की कम संख्या है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: छोटे वाहनों के लिये भी डायवर्जन तय, सिंधी चौराहे समेत इन जगहों पर नो एंट्री

यह भी पढ़ें: देहरादून से लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का होगा संचालन, पहले से कम वक्त में पूरी होगी यात्रा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:सिर से उठा पिता का साया,चलिए बच्चों के लिए मिलकर बढ़ाए मदद का हाथ

यह भी पढ़ें: महाकुंभ के लिये रेलवे की तैयारी, 25 मेला स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों का सफर होगा आसान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top