Dehradun News

उत्तराखंड रोडवेजकर्मी वेतन अगस्त से मांग रहे हैं लेकिन मिला केवल जनवरी का

Ad

देहरादून: पिछले पांच महीने से बिना वेतन के कार्य कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। वेतन का इंतजार कर रहे छह हजार रोडवेज कर्मचारियों को जनवरी के अंत में अब जाकर एक महीने की सैलरी जारी हुई है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के ऊपर आर्थिक संकट आना पड़ा था, जिसके कारण उन्हें उधारी की जिंदगी व्यतीत करनी पड़ रही थी। एक माह का वेतन मिलने से रोडवेज कर्मचारी को राहत मिली है। लेकिन 4 माह की सैलरी बाकी रहने को लेकर असंमजस की स्थिति बनी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:रामनगर: मजदूरी करने के लिए गए युवक की सिंचाई गूल में गिरने से मौत

यह भी पढ़े:रेल मंत्रालय का बड़ा बदलाव,सेकेंड क्लास में सिर्फ एक सीट मिलेगी मुफ्त

निगम के अनुसार कोरोना संक्रमण में रोडवेज के पहिए जाम हो चुके थे । अनलॉक के बाद भी रोडवेज आर्थिक संकट से उभर नहीं पाया हैं जिसके चलते कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धीरे धीरे जैसे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा और निगम की आय पटरी पर आएगी वैसे ही अन्य माह का भुगतान भी कर्मचारियों को दे दिया जाएगा।

अपने आप को कोरोना योद्धा मानने वाले रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल के दौरान भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई बावजूद इसके वर्तमान तक ना ही कोरोना योद्धा प्रमाणपत्र दिया गया है और ना ही समय पर वेतन दिया जा रहा हैं। जिसके चलते रोडवेज कर्मचारियों को आर्थिक मंदी से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि अपने साथ साथ अपने परिवार के भरण पोषण के लिए लोगों से कर्ज मांग रहे है।

यह भी पढ़े:पौड़ी की बेटी ने देवभूमि का नाम रोशन किया,राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अंकिता ने जीते दो गोल्ड मेडल

यह भी पढ़े:रामनगर:टैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,एक की मौत,ग्रामीणों ने टैक्टर ट्राली जला डाली

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top