Dehradun News

गर्व की बात है, उत्तराखंड की स्नेह राणा को ICC ने किया बेस्ट प्लेयर के लिए नॉमिनेट

Uttarakhand Sneh Rana nominated for ICC Women's player of the month
Ad

देहरादून: कुछ लोगों के सफर इतने रोचक व संघर्ष भरे होते हैं कि सुनकर ही खुद को मंजिल मिल जाया करती है। ऐसे ही एक सफर को जी रहीं देवभूमि की स्नेह राणा एक बार फिर सुर्खियो में हैं। इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू कर भारत के लिए एतिहासिक मैच बचाने वाली देहरादून की स्नेह राणा को आईसीसी ने विमेंस प्लेयर ऑफ मंथ के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले ही आइसीसी ने हर महीने के लिहाज से पुरुष और महिला वर्ग के लिए अवार्ड घोषित किए थे। नॉमिनेशन के बाद वोटिंग के आधार पर इसका विजेता घोषित किया जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों को इस बार नॉमिनेशन में जगह मिली है। इस बात की जानकारी खुद स्नेह राणा ने सोशल मीडिया द्वारा अपने चाहने वालों को दी है।

इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करते हुए स्नेह राणा ने दूसरी पारी में 154 गेंदो में नाबाद 80 रन की पारी खेली थी और भारत को हार से बचाया था। इसी मैच में राणा ने 131 रन देकर चार विकेट भी लिए। उन्होंने इसी टीम के खिलाफ दो वन डे मैच में अच्छे स्ट्राइक रेट से महत्वपूर्ण रन बनाए हैं और 2 विकेट भी झटके हैं।

यह भी पढ़े: करीब दो महीने बाद हल्द्वानी से चली चंडीगढ़ और दिल्ली की बस

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस मिला, 23 साल का युवक संक्रमित

उत्तराखंड के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि यहां की बेटी विदेशी जमीन पर जाकर भारत को गौरवान्वित कर रही है। लिहाजा स्नेह राणा अब भारतीय टीम की ताकत बनते जा रही हैं। देखना ये होगा कि आइसीसी के अवार्ड में कौन बाजी मारता है।

बहरहाल नॉमिनेशन में शफाली वर्मा का नाम भी शामिल है। शफाली ने भी इंग्लैंड के खिलाफ शानदार टेस्ट पदार्पण में दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ते हुए 96 और 63 रन की पारी खेली जिसके लिए वह मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं। इतना ही नहीं उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे में 85.50 के स्ट्राइक रेट से 59 रन भी बनाए। बता दें कि शफाली वर्मा लगातार रिकॉर्ड बनाने में लगी हैं।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश के आसार, नैनीताल में बिजली गिरने की भी संभावना

यह भी पढ़े: फैसला:उत्तराखंड के स्कूलों में फिलहाल ऑफलाइन पढ़ाई नहीं होगी लेकिन शिक्षकों को जाना होगा

यह भी पढ़े: हल्द्वानी से दिल्ली के लिए चलेंगी रोडवेज बसें, मिल गई यूपी से अनुमति

यह भी पढ़े: हैप्पी बर्थडे माही, भारतीय क्रिकेट को ताकत देने के लिए धन्यवाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top