Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के देवेंद्र कुंवर को मिली वनडे टीम में जगह, ओडिशा के लिए खेलेंगे घरेलू क्रिकेट

Ad

Devendra Kunwar: Haldwani News:सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान हो रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 23 नवंबर से हो रही है। उत्तराखंड टीम के अलावा प्रदेश के कई युवा दूसरे राज्यों की टीम से भी खेलते हैं। इस लिस्ट में हल्द्वानी निवासी देवेंद्र कुंवर का नाम भी शामिल है। देवेंद्र कुंवर का ओडिशा की वनडे टीम में चयन हुआ है। देवेंद्र कुंवर ने ओडिशा के लिए 2017 में फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था।उन्होंने ओडिशा के लिए ही अंडर-19 क्रिकेट में भी डेब्यू किया था। इसके अलावा वो अंडर-23 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। देवेंद्र नेशनल क्रिकेट एकेडमी का कैंप भी कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले देवेंद्र कुंवर एक शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने कई टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बनाए हैं। विजय हजारे में मौका मिलने बेहद अहम है। वो राज्य के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो उत्तराखंड को मान्यता मिलने से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं। साल 2016-2017 में हुई सीके नायडू अंडर-23 प्रतियोगिता में दाएं हाथ के इस मध्यक्रम बल्लेबाज ने 518 रन बनाए । इसमें तीन शतक भी शामिल है। एक मैच में उन्होंने गोवा के खिलाफ 199 रनों की पारी खेली थी। हल्द्वानी निवासी देवेंद्र के पिता का नाम पान सिंह कुंवर है तो वहीं मां का नाम धानुली देवी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top