Sports News

हल्द्वानी के दीक्षांशु का इंग्लैंड में फिर चला बल्ला, ताबड़तोड़ पारी से टीम को दिलाई जीत

Ad

हल्द्वानी: इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी का शानदार फॉर्म जारी है। दीक्षांशु ने एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी से SANDFORD क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से जीत दिलाई। दीक्षांशु नेगी ने 63 गेंदों नाबाद 85 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। Cornwood क्रिकेट क्लब के खिलाफ SANDFORD क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबले पर गौर करें तो Cornwood क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवरों में 196 रन बनाए। जवाब में SANDFORD क्रिकेट क्लब ने 31.3 ओवर्स में 7 विकेट शेष रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया। डेनियल वॉर्ड ने 72 और दीक्षांशु नेगी ने 85 रनों की पारी खेली। वॉर्ड और नेगी के बीच तीसरे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी हुई। दीक्षांशु नेगी का प्रीमियर डिवीजन लीग में ये तीसरा अर्धशतक है। वहीं उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है।

दीक्षांशु नेगी का करियर

बता दें कि दीक्षांशु नेगी ने साल 2019 में उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। उत्तराखंड में खेलने से पहले वह कई साल से बेंगलुरु में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने कई साल कर्नाटका प्रीमियर लीग में भी शिरकत की थी और एक पहचान बनाई थीं। उत्तराखंड के लिए 2019-2020 सीज़न में रणजी ट्रॉफी मे सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने उत्तराखंड के लिए कई बार मैच जिताऊ पारी भी खेली है और इस वजह से उन्हें अनुभवी बल्लेबाजों की सूची में शामिल किया जाता है। इसके अलावा वो अपनी गेंदबाजी से भी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। हल्द्वानी के रहने वाले दीक्षांशु नेगी साल 2020 आईपीएल सीज़न में मुम्बई इंडियंस टीम के साथ बतौर सपोर्ट खिलाडी के रूप में जुड़े थे। दीक्षांशु नेगी उत्तराखंड सीनियर टीम के उपकप्तान भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top