Sports News

लापरवाही पड़ी महंगी, इंग्लैंड में ऋषभ पंत कोरोना संक्रमित हुए,फुटबॉल मैच देखने पहुंचे थे

Ad

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया को झटका लगा है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। वह अपने रिश्तेदारों के वहां होम आइसोलेशन में हैं। पंत टीम के साथ अभ्यास मैच खेलने के लिए डरहम नहीं जाएंगे। वह कुछ दिन पहले अपने कुछ परीचितों के साथ यूरो कप का मैच देखने भी गए थे। बता दें कि पंत ने 13 मई को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ले रखी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह 18 जुलाई तक आइसोलेट रहेंगे और अगर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो वह 20 जुलाई से होने वाले अभ्यास मैच से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह की तरफ से बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को 20 दिन की छुट्टी दी गई थी लेकिन कहा गया था कि वह ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाए।

बता दें कि ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह यूरो कप तो रविचंद्रन अश्विन और खुद टीम के हेड कोच रवि शास्त्री टेनिस ग्रैंडस्लैम का मजा ले रहे थे। रवि अश्विन तो बाद में काउंटी का मैच खेलने भी गए जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लिहाजा इनके अलावा रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे के भी बिना मास्क पहने इधर उधर घूमते फोटो सामने आ रहे थे।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 4 अगस्त से शुरू हो रही है। भारत को इंग्लैंड में 5 मैच खेलने हैं। भारत आखिरी बार साल 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीता था। इसके बाद से टीम का प्रदर्शन इंग्लैंड में साधारण ही रहा है। फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ पंत कोरोना वायरस को मात देकर मैदान पर जल्द वापसी करेंगे। पंत का फॉर्म टेस्ट में शानदार रहा है। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में टीम दिलाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top